जयनगर, सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी जनकपुर धाम से अयोध्या नई ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी और बालेन साह (नेपाल) इसी माह करेंगे उद्घाटन
इसी माह के अन्त तक जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल होते हुए जनकपुरधाम (नेपाल) से अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के बीच एक नई साप्ताहिक रेल सेवा का शुभांरभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी (भारत) और माननीय प्रधानमंत्री श्री बालेन साह (नेपाल) के कर कमलों के द्वारा किया जाएगा।
नई साप्ताहिक ट्रेन को बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस साप्ताहिक ट्रेन का संचलान आई आर सी टी सी के द्वारा किया जाएगा। जो नेपाल माँ सीता की भूमि जनकपुर धाम को अयोध्या श्री राम भूमि से जोड़ेगी।
Bihar, India | Nov 15, 2026