
बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी
-------
सतना 12 अक्टूबर 2026/बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। पहले मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीड़ी कामगार कल्याण निधि औषधालय सतना ने इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav