
लोकतंत्र हमारे देश की रीड है, उसे बचाना है - चम्पाई सोरेन
सोनुआ पहुंचे चम्पाई सोरेन मानकी-मुंडा व कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
लोकतंत्र बचाने का किया आह्वान
चाईबासा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता चम्पाई सोरेन मंगलवार को सोनुआ पहुंचे. यहां पर उन्होंने लोकतंत्र को बचाने व देश से अराजकता को हटाने का आह्वान किया. वह सोनुआ बाजार में स्थानीय मानकी, मुंडा व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने अपने संबोधन में देश में कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा देश के कानून के विरोध में कर रहे आंदोलन को अराजकता बताया. सोरेन ने कहा भारतीय संविधान इन अराजकतावादियों का कोई स्थान नहीं है. भारतीय कानून के तहत देश में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है. एसआईआर में घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे है. सही नागरिकों का नामों को जोड़े जा रहे है. कहा, राज्य के अनेक हिस्सों में घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी बदल रही. जैसे जिले के मझगांव में कई घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है. जिनको एसआईआर प्रक्रिया के तहत पहचान करने की कोशिश की जा रही है. भूमिपुत्र, यहां के खातियान धारियों को एसआईआर प्रक्रिया कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. उन्होंने स्थानीय मानकी-मुंडा व कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया. अराजकता फैलाने वालों को मुंहतोड़ जबाब देने का अपील किया.
इससे पूर्व सोनुआ पहुंचने पर भाजपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का ढोल-नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय मानकी मदन मोहन सुंडी के अलावा मुंडा व डाकुवा रमाकांत कटियार, शंकर लाल प्रधान, दिनेश महतो, लखिद्र महतो, घासी राम सांडिल, बिरेंदर दोंगों, मोरेन सिंह जामुदा, प्रेम मुंडारी, शिवरतन महतो, निर्मल प्रधान, होपनो हेम्ब्रम, विश्वजीत महतो, साधुचरण डांगिल का माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर जिला मंत्री रानी बांदिया, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा, इंद्रजीत सामड, जिप सदस्य ज्योति मेरल, जितेन्द्र प्रधान, बसंत प्रधान,अनिल गागराई, श्याम गागराई, बीजू प्रधान, जितेंद्र प्रधान, गौतम प्रधान, संजीव महतो और हरिचरण मोदी, जेवियर सुंडी, जोशी सुंडी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.