शिवपुरी पुलिस का बड़ा खुलासा: पोहरी में साढ़े 4 लाख रुपये की झपट्टामारी निकली फर्जी, फरियादी ने खुद रची थी लूट की कहानी, थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने 24 घंटे में किया खुलासा
पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी में साढ़े 4 लाख रुपये की झपट्टामारी की कथित घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि फरियादी कप्तान सिंह यादव ने खुद ही लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस को साढ़े 4 लाख रुपये उसके पास ही सुरक्षित मिले।
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को ग्राम कपराना, थाना सिरसौद निवासी कप्तान सिंह यादव (27) ने पोहरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक से निकाले गए 4 लाख 50 हजार रुपये पोहरी मार्केट में अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर छीन ले गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष धाकड़ ने पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने पोहरी मार्केट, श्योपुर रोड और शिवपुरी रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा स्थानीय लोगों स�
Karera, Shivpuri | Nov 18, 2026