
मिशन मैदान 2.0 के तहत अपराध शाखा - 1 की टीम ने 50 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन के आदेशों अनुसार नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिये चलाये जा रहे आप्रेशन मैदान -2.0 को सफल बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने NDPS जैसे जघन्य अपराध में सलिंप्त अपराधियों को पकडने के लिये सभी अपराध यूनिटों/थाना/चौकियों को सख्त दिशा निर्देश दिये हुये हैं। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा - 1 की टीम ने 50 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे पर ट्रक रेस्ट क्षेत्र में एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है । इस सूचना पर उप निरीक्षक सुखदेव, एएसआई मनीष,मुख्य सिपाही प्रदीप,मुकेश की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को काबू किया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ETO अभिषेक वालिया को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव शादीपुर निवासी अल्ताफ पुत्र नाजर हसन के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को पहले करीब 2 महीने पहले 16 ग्राम हेरोइन (स्मैक) गिरफ्तार किया था। आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर आकर फिर से यह काम शुरू कर दिया। इंचार्ज ने बताया कि रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है और वह नशीले पदार्थ कहां से लाता था तथा किन क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इंचार्ज ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।