🚨 खतरनाक खेल पड़ गया भारी! अजमेर में सूतली बम पर स्टील का गिलास रख फोड़ा, 4 बच्चे घायल, 1 गंभीर 💥🏥
अजमेर के अलवर गेट इलाके में पटाखे जलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सूतली बम के ऊपर स्टील का गिलास रखने से हुए धमाके में गिलास के टुकड़े चारों तरफ फैल गए।
इस हादसे में प्रज्ञा (10), दिशांत (8), जतिन और कबीर घायल हो गए हैं। 8 वर्षीय दिशांत के पेट में गिलास का लगभग 1.5 सेमी का टुकड़ा धंस गया है, जिसे निकालने के लिए डॉक्टर JLN अस्पताल में उसका ऑपरेशन कर रहे हैं।
⚠️ अपील: बच्चों को पटाखों से दूर रखें और सुरक्षित तरीके से त्यौहार/पटाखे जलाने की सलाह दें!
#AjmerNews #RajasthanNews #FirecrackerAccident #CrimeNews #jagattaknews