रावला थाना पुलिस ने वार्ड न 9 में कार्रवाई करते हुए हुडदंग मचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड न 9 के लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी। कि एक युवक शराब के नशे में अभद्र व्यवहार कर रहा है और हुडदंग मचा रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया है।