Public App Logo
डॉ. शशांक की मौत: हादसा या अब भी अनसुलझे सवाल? डॉ. शशांक की मौत को प्रशासन की ओर से सड़क हादसा बताया गया है। हादसे की यह संभावना हो सकती है, लेकिन घटना से जुड़े कुछ सवाल अब भी लोगों के मन में हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. शशांक का शव चोटिल अवस्था में मिला, जबकि उनकी बुलेट पर किसी बड़े हादसे के स्पष्ट निशान या खरोंच नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में कई लोग घटना की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि यदि यह सड़क हादसा था, तो अब तक घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए? साथ ही, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने क्यों नहीं आई? हालांकि, बिना पूरी जांच और ठोस साक्ष्यों के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। Bihar Dastak का सवाल: क्या प्रशासन को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए? आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं। #BiharDastak #DrShashank #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #Justice #CCTV #NewsUpdate - Bihar News