जालौन: MLC चुनाव को लेकर एडीएम राजीव राज और एएसपी ईशान सोनी ने दिए सुरक्षा के निर्देश
जालौन। विधान परिषद (MLC) चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं की चेकिंग और फ्रिस्किंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतने को कहा।
उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
#JalaunPolice #UPPolice #MLCElection2026 #UPNews #ADGZoneKanpur #IGRangeJhansi