
श्रावणी मेला ऐप का जलवा! 15 हजार+ डाउनलोड, रील प्रतियोगिता के 6 और विजेता सम्मानित
मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला 2026 को डिजिटल रूप से श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की मुहिम लगातार रंग ला रही है। श्रावणी मेला ऐप ने 15 हजार से अधिक डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित रील प्रतियोगिता को कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का शानदार समर्थन मिल रहा है।
शुक्रवार को आईसीसीसी भवन स्थित मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रतियोगिता के दूसरे और तीसरे सप्ताह के टॉप-3 विजेताओं को सम्मानित किया गया। उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। अमित कुमार, रेखा कुमारी, साहिल राज, ज्ञान कुमार, शिवम चंद्रवंशी और गौतम कुमार को सम्मान मिला।
अब तक कुल 9 कंटेंट क्रिएटर्स वीकली विनर के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। रील का चयन व्यूज, लाइक्स, शेयर और ओवरऑल एंगेजमेंट के आधार पर किया जा रहा है।
मेला समाप्ति के बाद ओवरऑल विजेताओं की घोषणा होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
#ShravaniMela2026 #Muzaffarpur #ShravaniMelaApp #ReelCompetition #MuzaffarpurSmartCity