
# 27 अक्टूबर से दुबहा में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, डॉ. अरुणाचार्य जी महाराज करेंगे कथा का रसपान
**भीटेश्वर धाम सरकार प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन, क्षेत्रवासियों में उत्साह**
**प्रयागराज।** यमुनानगर के बारा क्षेत्र स्थित दुबहा में भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बहने जा रही है। भीटेश्वर धाम सरकार प्रांगण में 27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
कथा व्यास के रूप में सुप्रसिद्ध भागवताचार्य **डॉ. अरुणाचार्य जी महाराज** अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे और श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक संदेशों से भावविभोर करेंगे। आयोजन में मुख्य सहयोगी के रूप में परम तपस्वी साधक संत **आशीष ब्रह्मचारी जी महाराज** की भूमिका रहेगी।
आयोजन समिति के अनुसार, कथा के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसाद सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
इस पावन आयोजन के निवेदक दुबहा, बिनौरी, बवन्धर, खिन्नी, धरा, सोनवे, डांडी, ओढ़गी, जोधी, लालापुर, सिरबइया, लौंद कला, हिनौता बनैता, कोरारी, भोडी, सुंदरपुर, बाकीपुर सहित समस्त ग्रामवासी, क्षेत्रवासी एवं भक्तगण हैं।
आयोजन समिति को उम्मीद है कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
Bara, Allahabad | Oct 21, 2026