हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू हो रही धान की सरकारी खरीद को लेकर राज्य सरकार की प्रशासनिक तैयारियां तेज
हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू हो रही धान की सरकारी खरीद को लेकर राज्य सरकार ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य भर की मंडियों में व्यापक और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
"गेट पास जारी होने से लेकर फसल की तुलाई और बिक्री के बाद सीधे किसान के बैंक खाते में भुगतान पहुँचने तक की पूरी व्यवस्था सरल और पारदर्शी होनी चाहिए।" - श्री श्याम सिंह राणा
#haryana #haryananews #panchkulasocialmedia