मगधा गौड़ समाज की एकजुटता, शिक्षा और संस्कृति को लेकर होरो गाँव में बैठक संपन्न
गोईलकेरा
केबरा पंचायत के अंतर्गत होरो गाँव में रविवार को माँ समलेश्वरी संघ के बैनर तले मगधा गौड़ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नंदलाल गोप ने की।
बैठक में समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने, पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण, शिक्षा को बढ़ावा देने और नशा उन्मूलन जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज के सर्वांगीण विकास और अधिकारों पर जोर दिया गया।
इस दौरान आसपास के करीब आठ गाँवों से समाज के महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने संघ की कार्यप्रणाली को समझा और समाज की उन्नति के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र गोप, सचिव शत्रुघ्न गोप, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोप, संरक्षक बनमाली गोप, संयुक्त सचिव अर्जुन गोप समेत गुरुचरण गोप, रायसिंह गोप, फागु गोप, बागुन गोप, चंद्रमोहन गोप और मंगल गोप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।