"प्रतापगढ़ के फतनपुर थाने में भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रहे पूर्व एसओ मनीष त्रिपाठी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की गई उनकी अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। मनीष त्रिपाठी पर चोरी की लकड़ी से लदे ट्रक को थाने लाने के बाद उसे छोड़ने का आरोप है।
"मामले में फतनपुर थाने के तत्कालीन एसओ मनीष त्रिपाठी और एसआई संतोष वर्मा के खिलाफ 12 अगस्त को भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा थाने की महिला मुंशी गीता शर्मा की तहरीर पर दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों पुलिसकर्मी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है ।
"सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि दोनों उपनिरीक्षकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके संभावित ठिकानों पर नोटिस चस्पा कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
*अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर*
https://dainik.bhaskar.com/PSgSHcb5OYb