
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
----------
----------
मेरा युवा भारत अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने जिले में मेरा युवा भारत पोर्टल पर 15 से 29 आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा वार्षिक कार्ययोजना अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, अशासकीय संगठनों तथा अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक युवाओं का www.mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया। साथ ही प्रत्येक विभाग एवं संस्था से My Bharat गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इसी प्रकार वार्षिक कार्ययोजना अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों के संचालन हेतु विभिन्न विभागों की भूमिका एवं समन्वय पर चर्चा की गई। बैठक में युवाओं को प्रशासनिक, न्यायिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक एवं विकासात्मक संस्थाओं से जोेड़ने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलकी, संबंधित जिला अधिकारी तथा मेरा युवा भारत रायसेन की उपनिदेशक मोनिका चौधरी भी उपस्थित रहीं।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Raisen