
किशनगंज जिला अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (आवास प्लस 2024): 31 अक्टूबर 2026 तक होगा अंतिम प्राथमिकता सूची का प्रकाशन, शिकायतों का निष्पादन 15 दिनों में
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 की सूची में शामिल पात्र परिवारों को प्राथमिकता/प्रतीक्षा सूची में शामिल कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों के अनुरूप योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए जिला स्तरीय अपीलीय समिति द्वारा आपत्तियों के निष्पादन एवं अंतिम अनुमोदन की रूपरेखा तय की गई है:
जिला अपीलीय समिति का निर्णय होगा अंतिम पंचायत स्तर पर प्रारूप प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन के क्रम में प्राप्त शिकायतों, प्राथमिकता क्रम में बदलाव अथवा ग्राम सभा द्वारा नाम हटाने संबंधी अनुशंसाओं पर विचार कर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार जिला स्तरीय अपीलीय समिति के पास होगा। इस कार्य के लिए आवास सॉफ्ट (AwaasSoft) पर जिला लॉगिन में समर्पित मॉड्यूल (Dedicated Module) उपलब्ध कराया गया है।
15 दिनों के भीतर शिकायतों का निष्पादन प्रारूप प्रतीक्षा सूची के निर्माण के दौरान प्राप्त शिकायतों, नाम जोड़ने/हटाने या क्रम परिवर्तन से जुड़े मामलों की सुनवाई गुण-दोष के आधार पर 15 दिनों के भीतर की जाएगी। समिति स्वयं अथवा प्राधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से जांच करा सकेगी और लिए गए निर्णय की जानकारी संबंधित पक्षों को दी जाएगी।
31 अक्टूबर 2026 तक अंतिम सूची का प्रकाशन सभी आपत्तियों के निष्पादन के उपरांत जिला स्तर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्राथमिकता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सार्वजनिक प्रदर्शन एवं दीवार पर अंतिम सूची का प्रदर्शन अंतिम सूची को ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता के उद्देश्य से इसे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर पंचायतवार प्रदर्शित किया जाएगा एवं पंचायत के सार्वजनिक स्थान पर दीवार लेखन भी कराया जाएगा।
जिला प्रशासन का उद्देश्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त प्रक्रियाओं को पूरा कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य के अनुसार सभी वास्तविक व पात्र परिवारों को योजना का ससमय लाभ प्रदान करना है। #viralreels #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #vacaciones #videogames #2026Goals #BIG_BREAKING