किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक- 06.10. 2026 को जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा ‘जीविका दीदी अधिकार केंद्र’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।
जीविका दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं को उनके कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनकी समस्याओं को सुनने, आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने तथा उन्हें न्याय एवं सम्मान तक प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जागरूक महिला, सशक्त महिला — अधिकारों की जानकारी से सशक्तिकरण की ओर एक कदम। #viralreels #viralpost #viralreelschallenge #vacaciones #viralchallenge #videogames #newyork #2026Goals