Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा की ओर से बार-बार विरासत पर दिए गए बयानों और बाद में उनकी सफाई को जेडीयू मानने को तैयार नहीं दिख रही है। पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपेंद्र कुशवाहा को जवाब देने की तैयारी तेज कर दी है।
दिलचस्प बात यह है कि जहां उपेंद्र कुशवाहा फिलहाल इस मुद्दे पर शांत नजर आ रहे हैं, वहीं जेडीयू के नेता निशांत कुमार को लेकर आक्रामक हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे नीतीश कुमार की विरासत और भविष्य की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि जेडीयू और उपेंद्र कुशवाहा के बीच यह सियासी खींचतान आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेती है।
#BiharPolitics #NitishKumar #UpendraKushwaha #NishantKumar #AshokChoudhary #JDU #BiharNews
Chapra, Saran | Aug 24, 2026