
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक प्रशासनिक घमासान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दतिया कलेक्टर के सख्त निर्देश पर राजघाट कॉलोनी स्थित सरकारी आवासों को खाली कराने की कार्रवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओ और उनके सीनियर अधिकारी के बीच फोन पर सीधी और तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान बौखलाए SDO ने यहाँ तक कह दिया कि “कल हटाते तो अभी.. अभी हटा दो, ऐसा SDO नहीं बनना मुझे!”
जानकारी के अनुसार, राजघाट कॉलोनी में बने सरकारी आवासों पर अशासकीय और अनाधिकृत लोगों का लंबे समय से अवैध कब्जा है। प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जाधारी मकान खाली नहीं कर रहे थे। जैसे ही प्रशासन का अमला बुलडोजर और पुलिस बल लेकर कार्रवाई करने पहुंचा, अवैध कब्जाधारियों ने कार्रवाई रुकवाने के लिए अपने राजनीतिक और प्रशासनिक ‘सोर्स’ लगाना शुरू कर दिया।
कार्रवाई के दौरान जब सिफारिशों का दबाव बढ़ा, तो SDO और उनके वरिष्ठ अधिकारी के बीच फोन पर तीखी बातचीत शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि SDO ने अपने पद से हटने तक की बात कह डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
#DatiaNews #Datia #दतिया #MadhyaPradesh #MPNews #GovernmentQuarters #सरकारीआवास #अवैधकब्जा #IllegalEncroachment #Encroachment #BulldozerAction #बुलडोजरकार्रवाई #SDO #Collector #AdministrativeNews #प्रशासनिकघमासान #OfficerViralVideo #ViralVideo #VideoViral #MPNewsUpdate #MadhyaPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #DatiaBreaking #GovernmentAction #अतिक्रमण #प्रशासनिककार्रवाई #ViralNews