### NH-34 पर दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरते ही युवक के गले में घुसा लकड़ी का टुकड़ा
हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के पास गिर गई। हादसे में युवक के गले में सड़क पर पड़ा लकड़ी का टुकड़ा घुस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान भैंसता पुलिया के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसे में सड़क पर पड़ा अरहर का लकड़ी का टुकड़ा उसके गले में जा धंसा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गले में फंसे लकड़ी के टुकड़े को निकालने के लिए चिकित्सक प्रयास कर रहे थे।
#Hamirpur #NH34 #RoadAccident #Maudaha #HamirpurNews #BreakingNews