मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 सितम्बर
--
शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु जिला अशोकनगर को 196 तीर्थ यात्रियों का बर्थ कोटा आवंटित किया गया है। रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु तीर्थ यात्री 01 सितम्बर 2026 तक आवेदन कर सकते है। शहरी क्षेत्र के इच्छुक तीर्थ यात्री तीर्थयात्रा हेतु आवेदन नगरपालिका/नगर परिषद कार्यालय में तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीर्थयात्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है।
यह ट्रेन भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर से होते हुये रामेश्वरम को 07 सितम्बर 2026 को रवाना होगी तथा 12 सितम्बर 2026 को उसी क्रम मे वापिस लौटेगी।
#ashoknagar