गुस्साई भीड़ हॉस्पिटल में घुसी, डॉक्टर्स पर हमला, जमकर पीटा #udaipurnews #hospital
उदयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की गई। लोगों ने डॉक्टर्स के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण कपड़ा व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई।उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। घटना जेपी ऑर्थोपेडिक्स हॉस्पिटल में मंगलवार रात की है। हंगामे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने उन्हें सड़क पर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। हंगामे और तोड़फोड़ से नाराज डॉक्टर्स ने कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की धमकी दी है।
Udaipur news
Udaipur police
Crime News TV राजस्थानRajasthan Police
Nathdwara, Rajsamand | Jun 3, 2026