
*मां की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने डकही मोड़ से दबोचा*
*जनपद बस्ती, 12 नवंबर 2026 -*
थाना कलवारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश पर पूरे जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
*क्या हुआ था उस दिन -*
दिनांक 10.11.2026 को समय करीब 16.12 बजे ताहिरपुर गांव में खूनी खेल हुआ था। वादी अखिलेश यादव पुत्र सुधाशंकर, निवासी ताहिरपुर, थाना कलवारी ने थाने पर तहरीर दी थी।
आरोप था कि प्रतिवादीगण एक राय होकर लोहे की रॉड व धारदार हथियार लेकर आए और वादी व वादी के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वादी की मां की मृत्यु हो गई, जबकि वादी के पिता, छोटी बहन और वादी खुद घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे। इस भयावह घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला होने से गांव के लोग सहम गए थे। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया था।
*मुकदमा दर्ज हुआ -*
वादी की तहरीर पर थाना कलवारी में मु0अ0सं0-275/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/115(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी।
*कैसे पकड़ा गया आरोपी -*
आज थाना कलवारी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त डकही मोड़ के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की और घेराबंदी करके आरोपी को डकही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त *
1. प्रेमचंद पुत्र रामदेव यादव, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ताहिरपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना कलवारी, जनपद बस्ती
2. हे0का0 राजेश कुमार सिंह, थाना कलवारी, जनपद बस्ती
3. का0 दिवाकर कुमार, थाना कलवारी, जनपद बस्ती
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
*आगे क्या -*
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Basti, Basti | Nov 12, 2026