छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र (तात्यापारा) में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश आरिफ सोफिया खान उर्फ 'मोंटी' ने तीन युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वारदात के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।
#Raipur #CrimeNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews #RaipurPolice #LawAndOrder #CrimeUpdate #FatafatNews