*नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में 5 नवंबर को नहीं होगा बाजरा खरीद कार्य*
*- उठान कार्य के चलते रहेगा अवकाश*
नई अनाज मण्डी रेवाड़ी के सभी आढ़तियों व सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि 5 नवंबर (बृहस्पतिवार) को नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में बाजरा खरीद कार्य नहीं होगा।
मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार 5 नवंबर 2026 को नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में खरीफ सीजन के दौरान बाजरे की भारी आवक को देखते हुए तथा उठान कार्य होने के कारण नई अनाज मण्डी रेवाड़ी में अवकाश रहेगा ताकि मण्डी में बाजरे का उठान कार्य हो सके व पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त अवकाश के दिन बाजरे की कृषि उपज का खरीद फरोख्त कार्य नही होगा तथा न ही कोई गेटपास जारी किये जायेगें।
---------
Rewari, Rewari | Nov 4, 2026