
*🔴 बस्ती : फार्म-6 की डबल एंट्री रोकने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द गुप्ता ने जारी किए निर्देश, CSC संचालकों को SOP के अनुसार प्रशिक्षण के आदेश*
*अपना असली मोबाइल नंबर ही डालें, e-sign के बाद रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट जरूर लें*
जनपद बस्ती 10 नवम्बर 2026, * विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु पात्र नागरिकों द्वारा ऑफलाइन के अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यमों से भी आवेदन किया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए *उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द गुप्ता* ने बताया है कि आवेदकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अथवा जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से फार्म-6 जमा करने पर मोबाइल नम्बर पर रेफरेन्स नम्बर की सूचना प्राप्त न होने की दशा में एक से अधिक बार आवेदन कर दिया जाता है, जिसके कारण एक से अधिक प्रविष्टियों की समस्या उत्पन्न हो रही है।
*उन्होने* इस सम्बन्ध में कहा है कि पात्र नागरिकों द्वारा स्वयं अथवा जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरे जाने वाले फार्म-6 की एक से अधिक प्रविष्टियों को रोकने के संदर्भ में जन सुविधा केन्द्रों के संचालकों को संलग्न एस.ओ.पी. के अनुसार निम्न बिन्दुओं पर प्रशिक्षित किया जाना अपेक्षित है।
*1. मोबाइल नंबर और EPIC लिंक -* *ज्ञान चन्द गुप्ता ने बताया* कि फार्म-6 भरते समय फार्म पर आवेदक अथवा उसके संबंधी का मोबाइल नम्बर अंकित किया जा सकता है। फार्म में दिया गया मोबाइल नम्बर Elector Data में EPIC ID के साथ लिंक हो जाता है।
*2. e-sign के बाद ही रेफरेंस नंबर -* *उन्होने बताया* कि फार्म-6 का Final Submission e-sign के उपरान्त होता है एवं e-sign होने के पश्चात ही फार्म का रेफरेन्स नम्बर जनरेट होता है। e-sign हेतु आवेदक द्वारा अपना आधार नम्बर देने के पश्चात आधार लिंक मोबाइल नम्बर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होता है। ओ.टी.पी. डालने पर e-sign Successfully complete हो जाता है।
*3. सबमिट होने का मैसेज -*
*उन्होने बताया* कि फार्म को e-sign द्वारा सबमिट करने पर फार्म सफलतापूर्वक जमा होने संबंधी मैसेज _"Your application has been received for inclusion of name in electoral roll for first time voter- Use S2XXXXO6N2909261200020 for future reference, ECT-"_ प्रदर्शित होता है, जिससे फार्म जमा होने की पुष्टि हो जाती है।
*4. दोनों मोबाइल नंबर अलग हो सकते हैं -* *उन्होने बताया* कि आवेदक द्वारा फार्म 6 में भरा जाने वाला मोबाइल नम्बर एवं आधार लिंक मोबाइल नम्बर अलग-अलग हो सकता है। फार्म-6 सबमिट होने पर रेफरेन्स नम्बर उसी मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होता है, जो फार्म-6 में अंकित किया गया है। भविष्य में इस रेफरेन्स नम्बर की सहायता से आवेदन को ट्रैक भी किया जा सकता है।
*5. CSC संचालकों के लिए सख्त निर्देश -* *उन्होने बताया* कि यदि आवेदक का फार्म जन सुविधा केन्द्र के संचालक द्वारा भरा जा रहा है तो संचालक द्वारा फार्म भरते समय सम्बन्धित आवेदक का वास्तविक, सक्रिय मोबाइल नम्बर ही फार्म में अंकित किया जाए, जिससे कि सम्बन्धित आवेदक के मोबाइल नम्बर पर फार्म सबमिट होने संबंधी सूचना प्राप्त हो जाए। जन सुविधा केन्द्र के संचालक द्वारा अपना स्वयं का मोबाइल नम्बर अथवा कोई काल्पनिक या गलत मोबाइल नम्बर आवेदक के मोबाइल नम्बर के स्थान पर कदापि अंकित नहीं किया जाना चाहिए।
*6. नेटवर्क समस्या हो तो स्क्रीनशॉट लें -* *उन्होने बताया* कि कभी-कभी नेटवर्क की समस्या होने के कारण फार्म-6 में भरे गये मोबाइल नम्बर पर रेफरेन्स नम्बर की सूचना प्राप्त नहीं होती है। फार्म ई-साइन होने के पश्चात् फार्म का रेफरेन्स नम्बर स्क्रीन पर भी प्रदर्शित होता है। अतः आवेदक के मोबाइल नम्बर पर सूचना प्राप्त न होने की स्थिति में स्क्रीन पर प्रदर्शित रेफरेन्स नम्बर का स्क्रीन शॉट लिया जाए अथवा रेफरेन्स नम्बर नोट कर आवेदक से साझा किया जाए, जिससे कि सम्बन्धित आवेदक के समान फार्म भरे जाने की पुनरावृत्ति न हो और आवेदक द्वारा अपने आवेदन की स्थिति भी ज्ञात की जा सके।
*7. पता और पिन कोड सही भरें -* *उन्होने बताया* कि मतदाता फोटो पहचान पत्र डाक विभाग द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाताओं को भेजा जाता है। फार्म में निवास का पता अपूर्ण अथवा गलत पिन कोड भरे जाने की स्थिति में डाक विभाग द्वारा इस प्रकार के मतदाता पहचान पत्र वापस कर दिये जाते हैं, अतः फार्म-6 भरते समय आवेदक द्वारा निवास का पूरा पता सही पिन कोड के साथ दिया जाना आवश्यक है, जिससे मतदाता को मतदाता पहचान पत्र सही पते पर ससमय प्राप्त हो सके।
*8. रेफरेंस नंबर के फायदे -*
*उन्होने बताया* कि आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने की पुष्टि संबंधी सूचना रेफरेंस नम्बर सहित आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होती है। रेफरेंस नम्बर की सहायता से भविष्य में आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। यदि आवेदन में पता, फोटो, आयु प्रमाणपत्र अथवा अन्य जानकारी के संबंध में अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता होती है तो आवेदक द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर समय से सूचित किया जा सकता है। मतदाता द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर की सहायता से अपना e-EPIC कभी भी और कहीं भी डाउनलोड किया जा सकता है।
*9. EPIC नंबर भूल जाएं तो क्या करें -* *उन्होने बताया* कि मतदाता पहचान पत्र संख्या याद न होने की दशा में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर द्वारा नागरिक सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) अथवा ECINET Mobile App के माध्यम से मतदाता सूची में अपना व्यक्तिगत विवरण के साथ ही अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मतदेय स्थल तथा बी०एल०ओ० इत्यादि की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
*10. BLO और अधिकारियों को निर्देश -* *उन्होने बताया* कि समस्त बूथ लेवल अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा भी इस तथ्य का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी आवेदक के फार्म-6 की एक से अधिक प्रविष्टि न होने पाए। इस संबंध में अपने स्तर से भी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये जायें।
*11. समीक्षा कमेटी -*
*उन्होने बताया* कि जन सुविधा केन्द्रों के संचालकों के कार्यों की समीक्षा इत्यादि हेतु जनपद में अपर जिलाधिकारी एवंई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की डिस्ट्रिक्ट ई-गर्वनेन्स सोसाइटी कमेटी गठित है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 10, 2026