
#मार्तण्ड_प्रकाश_सिंह बने पुलिस अधीक्षक #बलरामपुर, बलरामपुर के एसपी विकास कुमार झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए।
योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों को वैन में घुसकर थप्पड़ मारने वाले SSP अविनाश पांडेय को हटा दिया। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच किया है। इनकी जगह झांसी के SP बीबीजीटीएस मूर्ति को कमान सौंपी गई है।
सुल्तानपुर की SP चारू निगम को भी साइडलाइन कर दिया गया है। उन्हें यूपी 112 का SP बनाया गया है। गोंडा SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर भेजा गया है। संभल के चर्चित SP केके विश्नोई को बिजनौर की कमान सौंपी गई है। विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी भेजा गया है। मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजनौर के SP अभिषेक को गोंडा का SP बनाया गया है।
मेरठ में 16 मई को दलित लड़की ललिता की हत्या कर दी गई। इसके विरोध में प्रदर्शनकारी डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद कर दिया। SSP अविनाश पांडेय भी पहुंचे। पहले उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को थप्पड़ मारे। फिर पुलिस वैन में घुसकर लोगों को पीटा।
तब से दलित संगठनों के लोग SSP अविनाश पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। गुरुवार को युवा शक्तिदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने SSP अविनाश पांडेय समेत चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
फरवरी, 2026 में सुल्तानपुर की SP बनाई गई थीं। एक माह कार्यकाल बढ़िया चला। लेकिन, मार्च 2026 में भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने मोर्चा खोल दिया। मारपीट के मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को साजिशन फंसाया गया है, जबकि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे।
देवेंद्र सिंह ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लेटर लिखा था।
अधिकारी का नाम
विनीत जायसवाल- पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर
चारु निगम- पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ
अविनाश पाण्डेय-पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ
बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ
अभिषेक- पुलिस अधीक्षक, गोंडा
विकास कुमार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी
कृष्ण कुमार- पुलिस अधीक्षक, बिजनौर
विकास चन्द्र त्रिपाठी- पुलिस अधीक्षक, सम्भल
मार्तण्ड प्रकाश सिंह- पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर