
BREAKING NEWS
# हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
**गौंडा (हरिगढ़)।** विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड गौंडा, हरिगढ़ विभाग की ओर से हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 15 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौंडा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ थाना प्रभारी गौंडा डीके सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य अनिल चौधरी, धर्म जागरण विभाग प्रमुख धर्म भैया एवं विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
रक्तदान शिविर में जिला सह मंत्री अभिषेक पालीवाल, जिला सहसंयोजक बजरंग दल तरुण अटल, प्रखंड संयोजक बजरंग दल नीरज चौधरी, प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल पवन चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, लकी चौधरी सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। कृष्ण कुमार पत्रकारAligarh PoliceChief Minister Office Uttar PradeshNeeraj KumarTarun Varshneyहिंदू सम्राट धर्मा भैयाAbhishek PaliwalIshant Varshney Sho D K Sisodia
Koil, Aligarh | Nov 15, 2026