जमुई: महावीर मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर!
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रान्हन गांव में रविवार की रात एक चोर ने महावीर मंदिर को निशाना बनाया। मुंह पर गमछा बांधकर मंदिर में घुसे चोर ने पीतल की बाल्टी और थाली चुरा ली। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी होने से बच गया। सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
#Jamui #JamuiToday #Sikandra #TempleTheft #BiharNews #CCTVFootage
Jamui, Jamui | Oct 30, 2026