
विद्यापति महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा,दिया दिशा निर्देश..
#समस्तीपुर।जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज #विद्यापतिधाम में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विद्यापति महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विद्यापतिनगर एवं दलसिंहसराय सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अन्य उपस्थित अधिकारी तथा मंदिर न्यास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। इस क्रम में महोत्सव स्थल पर बनाए जाने वाले हैंगर, मुख्य मंच, पंडाल, दर्शक दीर्घा, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने मंच एवं पंडाल निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने महोत्सव के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा, कलाकारों के चयन, स्थानीय एवं विशिष्ट कलाकारों की सहभागिता तथा कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।