Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
journalist27629
कल गब्बर आएंगे यमुनानगर में
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Jun 25, 2026
MORE NEWS
लाडवा-रादौर रोड पर भीषण हादसा: वेल्डिंग के दौरान ट्रक की टंकी में लगी आग
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 25, 2026
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन आज हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन मुखालया भिवानी 292 सम्बंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघद्वारा केंद्रीय परिषद के आह्वान पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यकारी अभियंता, यमुनानगर XEN कार्यालय परिसर में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों द्वारा निजीकरण का विरोध, जोखिम भत्ता एवं अन्य भत्तों में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन योजना OPS की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों सहित अन्य कर्मचारी हितों से संबंधित मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं। कार्यक्रम का संचालन यूनिट सचिव नितिन राणा द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता यूनिट प्रधान करम सिंह ने की। इस अवसर पर कर्मचारी नेता विकास पोसवाल , पंकज, संजीव, प्रवेश सैनी, करमजीत सहित अन्य वक्ताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा कर्मचारी हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्रीय परिषद द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगामी चरणबद्ध आंदोलन के तहत 25-26 जून को XEN कार्यालयों पर, 30 जून को SE कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन, 2 जुलाई को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन एवं बिजली मंत्री का घेराव, 29 जुलाई को जेल भरो आंदोलन तथा 29-30 सितंबर को प्रदेशव्यापी महा-हड़ताल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कर्मचारी एकता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल बनाया। जारीकर्ता: प्रधान /सचिव हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन यूनिट यमुनानगर
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 25, 2026
यमुनानगर, 25 जून- रेड क्रॉस समिति यमुनानगर द्वारा रैडक्रॉस भवन, सैक्टर 17 हुडा, जगाधरी में आमजन को एसआईआर के बारे जागरूक करने हेतु बैठक का आयोजन किया। जिला रैडक्रॉस समिति, यमुनानगर के कार्यवाहक सचिव, संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त एवं रेड क्रॉस समिति की प्रधान प्रीति के दिशा निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को एसआईआर बारे सही जानकारी प्राप्त हो सके इसके लिए जिला की सभी स्वयंसेवी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की बैठक का आयोजन किया। उन्होंने सभी संस्थाओं से यह भी अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में कोई भी दिव्यांगजन एसआईआर से वंछित न रहे उसकी हर संभव सहायता करें और जिला प्रशासन के अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें जिससे कि एसआईआर के सम्बन्ध में लोगों की भ्रांतियों को दूर किया जा सके और सभी पात्र नागरिकों की वोट बन सके। जिला निर्वाचन कार्यालय यमुनानगर से आए विशेषज्ञ विशाल एवं रजत ने सभी उपस्थित को इसी सम्पूर्ण जानकारी दी और सभी के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा की स्वीप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदान के महत्व को समझे, अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए और मतदान के दिन अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे। लोकतंत्र सभी मजबूत होगा जब मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। दिव्यांगजन एकता की प्रधान गुरप्रीत कौर ने रैडक्रॉस की इस जनहित गतिविधि की सराहना की और अपने ग्रुप के सभी दिव्यांगजनों को इसकी जानकारी शीघ्र पहुंचाने का आश्वासन दिया जिससे की जरूरतमंदों को इसका लाभ हो सके। शशि भूषण जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बोलते हुए कहा कि सरकार की इस प्रक्रिया से सभी मतदाताओं के मताधिकार का सही प्रकार से पुनरीक्षण हो जाएगा और इनमें पाई जाने वाले त्रुटियों का समाधान हो जाएगा और देश का नागरिक अपने मतदान का प्रयोग कर पाएगा। इसके अलावा पर्यावरण मित्र फाउंडेशन से चिराग सिंघल ने सभी से अपील की कि आप अपने आस-पास सभी को जागरूक करें दिए गए फॉर्म को सही प्रकार से भरें ताकि किसी की वोट न कटे। समाज सेवी गुरदेव कुमार, स्माईल फाउंडेशन के प्रधान संजीव मेहता, अवेस्ता फाउंडेशन प्रधान नाज पटेल, बी.एस. कल्याण कल्याण सेवा समिति, एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन संस्था से कोमल ओबराय, वंदे भारत संस्था से विक्रम सिंह निदेशक एवं खुशी, रोड सेफ्टी आग्रेनाइजेशन से अरुण कुमार, सतवंत सिंह सूदन, सर्व हरियाणा विकास समिति से मनमित सिंह, अमांश सोसायटी से अमरजीत कौर संधु, डॉ. बी.आर. अंबेडकर सोसायटी से सुरेश कुमार, के साथ-साथ सुनीता शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर टीआई प्रोजेक्ट, शीशपाल सिंह सोही, राजकुमार, दीपशिखा, कविता एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 25, 2026
एनजीटी की गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करें- एडीसी यमुनानगर, 25 जून- जिला सचिवालय में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यमुना नदी व ड्रेनस में गन्दे पानी की रोकथाम, वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए निर्धारित कार्य योजना के विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्शन प्लान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा प्रदूषण नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निकाय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, परिवहन विभाग, कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से खुले में कचरा जलाने, निर्माण कार्यों से उत्पन्न धूल, औद्योगिक इकाइयों से होने वाले उत्सर्जन तथा पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिन विभागों ने अन्य विभागों से क्लीर्यनेंश लेनी है, उसे जल्द से जल्द लेकर कार्य शुरू करें ताकि कार्य समय से पहले पूरा हो सकें। इसी प्रकार टैंडर प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें ताकि कार्य को जल्द पूरा किया जा सकें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक जल स्त्रोतों में मिलने वाले नालों में उद्योगों द्वारा बिना उपचारित या आंशिक रूप से उपचारित अपशिष्ट जल को बहाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के साथ जो घाट बनाए गए है उन घाटों पर गंदगी न फैलने पाए और इन के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी एमसी को निर्देश दिए कि वे ड्रेनस में प्लास्टिक वेस्ट जाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए। गांवों व शहरों में सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। गांवों में स्थित तालाबों में गन्दा पानी जाने के कारण पशुओं के पीने का पानी खराब हो जाता है। इसलिए इस गन्दे पानी के उचित प्रबंध करने होगें। उन्होंने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। एनजीटी के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। बैठक में एक्शन प्लान के विभिन्न बिंदुओं की विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि जिले में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में एएसपी आशीष चौधरी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सिंह, आर ओ प्रदीप सिंह, एक्सईएन सौरभ अहलावत, लव कुमार, विनय गर्ग, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला वन अधिकारी संदीप सैनी सहित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 25, 2026
जितेंद्र खजूरी बने ब्लॉक रादौर के भाकियु के महासचिव और वीरेंद्र कुमार गांव खजूरी के प्रधान बने संगठन को मजबूत और संगठन का विस्तार जारी रहेगा: सुभाष गुर्जर रादौर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक आज गांव खजूरी में पवन खजुरी के निवास पर हुई।जिसकी अध्यक्षता अशोक डांगी प्रधान रादौर ने की।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपराणा नंबरदार विशेष तौर पर मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया की संगठन को मजबूत और संगठन का विस्तार करने के लिए हर गांव में कमेटी बनाई जायेगी।इसी को लेकर आज गांव खजूरी के जितेंद्र कुमार को रादौर ब्लॉक का महासचिव नियुक्त किया।विरेंद्र कुमार को खजुरी गांव का प्रधान ओर 11सदस्यीय कमेटी का गठन किया।जिससे संगठन को और मजबूती मिली है। गुर्जर ने कहा की भारतीय किसान यूनियन के संगठन में इलेक्शन नहीं सिलेक्शन होता है यह संगठन आराजनीतिक है जिसका नेतृत्व देश में नरेश टिकैत राकेश टिकैत और युद्धवीरसिंह तथा प्रदेश में रतनमान के नेतृत्व में किसानों की लड़ाई लड़ी जा रही है।गुर्जर ने कहा की पुरे जिले में हर गांव में कमेटी गठित की जायेंगी ताकी किसान के मान सम्मान मे कही कमी ना रहे। और आज संगठन ही प्रदेश और जिले में विपक्ष की भूमिका निभा रहा है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को हरा पटका डालकर बधाई दी। और विश्वास दिलाया कहीं भी संगठन की जरूरत पड़ेगी तो संगठन के क्रांतिकारी किसान नेता किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।गुर्जर ने संगठन की तरफ से चेतावनी दी की अधिकारी कान खोल कर सुन ले अगर किसी भी सरकारी कार्यलय में किसान को मान सम्मान नहीं मिला तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।आज मौके पर वरिष्ठ किसान नेता स.भुपेंद्र सिंह (भोला) सतगोली, महेंद्र चमरोडी, स.रविंदरपाल, उदय सिंह कुंजल, पवन गोयल,रिसाल सिह, करण चानना मिडिया प्रभारी, सहदेव शर्मा साहबसिंह, राजकुमार, समयसिह रजत कुमार, मनीष कुमार बिल्ला, प.रिकुं आदि सैकडो किसान मौजूद रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 25, 2026