
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
मुजफ्फरपुर। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं सांसद राधामोहन सिंह ने शिमना होटल, माड़ीपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। अभियान के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से कई सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के प्रमुख कार्यक्रम—
🔹 आशीर्वाद का दीया — बूथ और परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन
🔹 सेवा चित्र — स्कूलों में ड्रॉइंग व भाषण प्रतियोगिता
🔹 सेवा स्मरण — संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां
🔹 आंगन का मिलन — आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं-बच्चों की सहभागिता
🔹 कहानी बदलाव की — लाभार्थियों की वास्तविक कहानियां
🔹 सेवा ज्योति यात्रा — गांव से राज्य स्तर तक जनभागीदारी
🔹 सेवा मेरा योगदान — नागरिकों की सेवा गतिविधियों में भागीदारी
🔹 सेवा सेतु अभियान — नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना
🔹 हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज — युवाओं व स्टार्टअप्स की भागीदारी
🔹 जनसेवक महाकुंभ और 25 साल, 25 कहानियां सहित अन्य कार्यक्रम
प्रेसवार्ता की संयुक्त अध्यक्षता भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने की। संचालन मीडिया टीम प्रभारी सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम ठाकुर ने किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, बीस सूत्री बिहार सरकार सदस्य राजेश वर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#TirhutNews #Muzaffarpur #BJP #SevaSankalpAbhiyan #NarendraModi #BiharNews
Bihar, India | Sep 12, 2026