माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले राज्यव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की पूर्व तैयारियों को लेकर आज मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिला पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इस माहव्यापी अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक जिला प्रशासन अविलंब अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर सूक्ष्म कार्ययोजना (Micro Plan) तैयार करे।
इस अभियान के अंतर्गत
आशीर्वाद का दीया ,
सेवा चित्र (चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता) ,
सेवा स्मरण (संगीतमय नाट्य प्रस्तुति / नुक्कड़ नाटक) ,
आंगन का मिलन (आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद) ,
कहानी बदलाव की (डिजिटल रील्स एवं डेटा बैंक) ,
सेवा ज्योति यात्रा ,
सेवा मेरा योगदान (25 सेवा गतिविधियाँ एवं श्रमदान) ,
सेवा सेतु अभियान आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026