Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
mmnews24x7
जदयू के फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद को मिल रहा हैं व्यापक जनसमर्थन.....धौरेया विधायक मनीष कुमार ने किया प्रेस कांफ्रेंस.....
Banka, Banka
| Sep 11, 2026
MORE NEWS
शिक्षक से विद्यालयों का निरीक्षण कराने पर बांका सह बाराहाट BEO से 24 घंटे में स्पष्टीकरण....
Banka, Banka | Sep 11, 2026
#बांका जिले में किसानों को अधिक मूल्य पर अगर मिले खाद तो करें शिकायत दर्ज: डीएम अंशुल अग्रवाल #followmeonfacebook #highereducation
Banka, Banka | Sep 11, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन एवं अनुपालन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अभियोजन निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा उपलब्ध कराए गए एजेंडा के अनुरूप तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई तथा एजेंडा में वर्णित बिंदुओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक, बांका, सिविल सर्जन, बांका, जेल अधीक्षक, बांका, लोक अभियोजक, जिला मुख्य अभियोजन पदाधिकारी तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में निर्धारित बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026
मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के अंतर्गत वैज्ञानिक-किसान संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय रेशम बोर्ड, सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची एवं तसर अग्र परियोजना केंद्र इनारावरण द्वारा “मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0” के अंतर्गत दिनांक 11 सितंबर 2026 को बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत भोर्सार गांव में वैज्ञानिक-किसान संवाद कार्यक्रम तथा चानन प्रखंड अंतर्गत सतभैया गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में क्षेत्र के 60 से अधिक किसानों एवं लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के.के. भारती, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), बांका ने किसानों से संवाद करते हुए तसर रेशम उत्पादन एवं संबंधित गतिविधियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को प्रेरित किया कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार करते हुए अपनी आय में वृद्धि करें। उन्होंने पीपीसी इनारावरण को लाभार्थियों का व्हाट्सऐप समूह बनाने तथा उसमें तसर क्षेत्र में विकसित नवीनतम तकनीकों, प्रशिक्षण सामग्री एवं उपयोगी वीडियो साझा करने का सुझाव दिया, ताकि तकनीकों का प्रभावी एवं त्वरित प्रसार किसानों तक हो सके। श्री आशु कुमार, वैज्ञानिक-बी, सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची एवं बांका जिले के MRMA 2.0 नोडल अधिकारी ने किसानों के साथ संवाद कर क्षेत्र में रेशमकीट पालन एवं बीजागार के दौरान आने वाली प्रमुख समस्याओं, विशेषकर कीट एवं रोग प्रकोप के कारण होने वाली मृत्यु एवं नुकसान, पर चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिक रूप से विकसित तकनीकों एवं समुचित प्रबंधन उपायों को अपनाने की सलाह दी, जिससे पालन के दौरान मृत्यु दर को कम किया जा सके तथा उत्पादकता में वृद्धि हो। उन्होंने किसानों को केवल कोकून उत्पादन तक सीमित न रहकर तसर मूल्य शृंखला में आगे बढ़ने तथा कोकून रीलिंग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आने वाले समय में गांव स्तर पर किसानों की सहभागिता से रीलिंग क्लस्टर विकसित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर सृजित किए जा सकें। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने क्षेत्रीय अनुभव एवं समस्याएं साझा कीं तथा वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से उनके समाधान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों तक नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करना, तसर उत्पादन में चुनौतियों का समाधान करना तथा किसानों की आय एवं आजीविका को सुदृढ़ करना रहा।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026
*बांका में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई सम्पन्न* *अध्यक्षता:* द्वितीय अपीलीय प्राधिकार-सह-जिला पदाधिकारी, बांका बांका जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर 05 मामलों पर विस्तृत सुनवाई कर उनके निष्पादन के निर्देश दिए गए। *प्रमुख मामलों का विवरण:* *विद्युत प्रमंडल, बांका:* बिजली बिल सुधार से जुड़े मामले में विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा रिपोर्ट दी गई कि अपीलार्थी के विपत्र में अपेक्षित सुधार पहले ही कर दिया गया है। *प्रखंड कार्यालय, धोरैया:* धोरैया प्रखंड से जुड़े दो मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक मामला प्रधानमंत्री आवास योजना और दूसरा जल निकासी हेतु नाला निर्माण से संबंधित था। *अंचल कार्यालय, फुल्लीडुमर:* ऑनलाइन जमाबंदी में रकवा सुधार से संबंधित मामले में अंचल अधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि त्रुटि को सुधार लिया गया है। *अंचल कार्यालय, रजौन:* अतिक्रमण के मामले में मापी नहीं होने की शिकायत के आलोक में अंचल अधिकारी को एक सप्ताह में मापी कराने का निदेश दिया गया| बांका प्रशासन हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ससमय न्याय सुनिश्चित कर रहा है।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले राज्यव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की पूर्व तैयारियों को लेकर आज मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिला पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इस माहव्यापी अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक जिला प्रशासन अविलंब अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर सूक्ष्म कार्ययोजना (Micro Plan) तैयार करे। इस अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया , सेवा चित्र (चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता) , सेवा स्मरण (संगीतमय नाट्य प्रस्तुति / नुक्कड़ नाटक) , आंगन का मिलन (आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद) , कहानी बदलाव की (डिजिटल रील्स एवं डेटा बैंक) , सेवा ज्योति यात्रा , सेवा मेरा योगदान (25 सेवा गतिविधियाँ एवं श्रमदान) , सेवा सेतु अभियान आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 30 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026
*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बौंसी में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम व एनीमिया जांच शिविर आयोजित* जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, बांका के निदेशानुसार के आलोक में महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड बौंसी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक दिवसीय पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सह एनीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मिशन समन्वयक श्री राज अंकुश शर्मा के द्वारा अपने संबोधन में कहा, "किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य ही सशक्त समाज की आधारशिला है। यदि बेटियां स्वस्थ और पोषित होंगी, तभी वे शिक्षित होकर राज्य और देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगी।"* शिविर के दौरान डॉक्टर राम मुकेश यादव एवं ANM शिलम कुमारी तथा लक्ष्मी कुमारी के द्वारा विद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन जांच की गई। जिन छात्राओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आयरन की दवाइयां उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोरियों को संतुलित एवं आयरनयुक्त आहार - हरी साग-सब्जी, दाल, गुड़, अंडा के महत्व, व्यक्तिगत एवं माहवारी स्वच्छता, तथा एनीमिया से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में जिला मिशन समन्वयक ने 'बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ' अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जागरूकता शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। मौके पर विद्यालय की वार्डन, सभी शिक्षिकाएं, एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम मौजूद रहे।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026