उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और यूपी के सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP)के बीच चुनावी गठबंधन हो गया है। ओवैसी और चंद्रशेखर ने मिलकर उत्तर प्रदेश में तीसरा मोर्चा बना लिया है। इस मोर्चे का ऐलान 12 नवंबर को होने की संभावना है।
बताया जाता है कि एआईएमआईएम और एएसपी मिलकर उत्तर प्रदेश की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली हैं। एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा है कि, ऐसा विकल्प जनता के बीच होना चाहिए जो दलित मुस्लिम वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला हो और उनको राजनीतिक और सामाजिक न्याय दिलाने वाला हो। चीजें बहुत जल्द स्पष्ट होंगी।
#UttarPradeshPolitics #AIMIM #AsaduddinOwaisi #ChandrashekharAzad