Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

कोडरमा में मानवता और सूझबूझ की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है। झुमरी तिलैया के सीएच स्कूल रोड पर एक गर्भवती महिला ने ई-रिक्शा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। देर रात महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उसे ई-रिक्शा से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही प्रसव की स्थिति बन गई। संयोगवश उसी दौरान वहां से गुजर रही एक एएनएम ने स्थिति को समझते हुए सड़क किनारे सुरक्षित प्रसव कराया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला व दोनों नवजातों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, समय से पहले जन्म लेने के कारण दोनों बच्चों की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान एक नवजात की मौ,त हो गई, जबकि दूसरे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। महिला का इलाज जारी है। #delivery #erickshaw #koderma #pregnant #jharkhand

Jharkhand, India | Jun 3, 2026