केंद्रीय मंत्री को क्यों भेजना पड़ा पांवटा के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष को ज्ञापन ?
=====
पांवटा साहिब : आज केंद्रीय मंत्री को पांवटा के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को ज्ञापन भेजना पड़ा।
आज एसडीएम द्विज गोयल के माध्यम से सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पांवटा साहिब को, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ से जोड़ने वाला N.H 707 पर पांवटा साहिब शहर से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर बाता नदी पर एक बहुत पुराना पुल बना हुआ था जोकि इस बार भारी बरसात होने के कारण बह गया / टूट गया है।
तथा बाता नदी पर नया पुल काफी पहले बना हुआ है दोनों पुलों का एक पर आना दुसरे पर जाने के लिए इस्तेमाल हो रहा था अब पुराना पुल टूट गया है तो वह रास्ता बंद हो गया है उस से पहले महादेव चौक पर डिवाईडर बना हुआ है वह डिवाईडर पहले तो ठीक था किन्तु अब पुराने पुल तो टूट गया है तो आना जाना एक ही पुल से हो रहा है तो महादेव चोक पतालिओं मे जो डिवाईडर बना हुआ है उसमे सुधार की जरुरत है जिसमे महादेव चोक पर दोनों तरफ नाहन व यमुनानगर से आने वाले वाहनों को आसानी से रास्ता मिल सके।
अभी वहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है अत: आपसे प्रार्थना है की सम्बंधित अधिकरियो को डिवाईडर को ठीक करने के आदेश जारी करे |
इसी प्रकार N.H 707 पर माँ यमुना पर नया पुल बनाया गया है उससे पहले एक चोक बनाया गया जिसका नाम S.A.S चौक है वहां पर चोक के दोनों तरफ ठेकेदारों ने काम अधुरा छोड़ रखा है।
वहा एक तरफ नाली बहुत ऊँची बनी हुई है और सड़क बहुत नीची तो गाड़ी बिलकुल टेढ़ी होकर गुजरती है और सड़क कच्ची है और उसमे गड्ढे है आपसे प्राथना है चोक की दशा को जल्द से जल्द सुधारने की आवश्कता है वहा पर अत्यधिक हादसे हो रहे है अत: आपसे प्रार्थना है की सम्बंधित अधिकरियो को सड़क के दोनों और के कार्य को ठीक करने के आदेश जारी करे |