मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप,रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत
#दरभंगा जिले की अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर एक नए विवाद में घिर गई हैं. विधायक और उनके पिता रमेश ठाकुर पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा है. मामला तारडीह अंचल की पोखरभिंडा पंचायत से जुड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क, नाले और निजी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है.
इस संबंध में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी और बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने विवादित जमीन की सरकारी अमीन से मापी कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि, विधायक और उनका परिवार फिलहाल क्षेत्र से बाहर है. प्रशासन ने दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया है.