
मुरैना में चोरी की क्रेटा कार बरामद, तमिलनाडु का आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। चोरी, नकबजनी एवं पशुधन चोरी के मामलों में आरोपियों की धरपकड़ और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब ₹19 लाख कीमत की चोरी की क्रेटा कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि नहर के पास सफेद रंग की क्रेटा कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर कार चालक नियम तुल तुल्लाह पुत्र प्यारू साब, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोमनाथपुरम, पोस्ट एवं थाना करुवरपल्ली, जिला कृष्णागिरि, तमिलनाडु को पकड़ा।
पुलिस ने कार के दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया कार चोरी की प्रतीत होने पर पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा कार, इंजन नंबर D4FARM251494 और चेसिस नंबर MALPB813MRM070709 को जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 148/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 36(बी), 106 बीएएसएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गई।