
संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय विवाहिता की मौ***त, मायके पक्ष ने लगाया ह***त्या का आरोप
नौहट्टा थाना क्षेत्र के जलदोहरी गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय आशा देवी की मौ**त हो गई। मृतका राजकुमार चौधरी की पत्नी थी। घटना दोपहर की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना शाम में मिली।
सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच और साक्ष्य संग्रह किया।
ससुराल पक्ष का कहना है कि आशा देवी ने कथित तौर पर किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मृतका को पहले भी जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
👉 आपकी राय में ऐसे मामलों में निष्पक्ष और त्वरित जांच कितनी जरूरी है? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
#Nauhatta #RohtasNews #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #SuspiciousDeath #PoliceInvestigation #ForensicTeam #Sasaram #Rohtas #जलदोहरी #नौहट्टा #रोहतास #बिहार_समाचार #अपना_रोहतास #ApnaRohtas