पुरानी रंजिश में 16 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
देवास। डबलचौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 16 वर्षीय नाबालिग बालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को बरोठा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे विद्युत मंडल रोड की है। यहां सतीश उर्फ नानचा और मनीष ने नाबालिग के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चाकू से हमला किया था। मामले में पुलिस ने शुरुआत में मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। घायल की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटें सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाईं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सतीश उर्फ नानचा (38) और मनीष (39) निवासी विद्युत मंडल रोड, डबलचौकी हैं।