इंदौर डेली कॉलेज में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक का समापन, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को भेंट किया अखंड भारत का छायाचित्र
इंदौर। डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को अखंड भारत का छायाचित्र सप्रेम भेंट किया गया।
इस अवसर पर डेली कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया।
दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकात्मता और स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।