देवास: भड़ा पिपलिया में आबकारी विभाग की दबिश, 1.64 लाख की अवैध मदिरा और 1600 किलो महुआ लाहन जब्त
ढाबों पर भी की गई सघन तलाशी, आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण दर्ज
देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने भड़ा पिपलिया क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा और महुआ लाहन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर गठित आबकारी दलों ने क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों के साथ ढाबों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।
जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 64 हजार रुपये बताया गया है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी है।