सोनकच्छ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 1.12 लाख की अवैध मदिरा जब्त
देवास। सोनकच्छ क्षेत्र में आबकारी विभाग ने ढाबों, होटलों और संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाकर अवैध मदिरा के 8 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में 1000 किलोग्राम महुआ लाहन सहित अवैध मदिरा जब्त की गई।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा गठित आबकारी दलों ने कार्रवाई के दौरान 20 पाव विदेशी मदिरा, 30 पाव देशी मदिरा और 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 12 हजार 600 रुपए बताया गया है।
सभी 8 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए हैं।