
**शिक्षा का मंदिर या मनोरंजन का अड्डा? मऊगंज के 'शहीद केदारनाथ कॉलेज' में भोजपुरी गानों और रामायण के जयमाला गीत पर अश्लील रील्स का तांडव! प्राचार्य सोमदत्त पांडे की आपराधिक लापरवाही पर भड़के अभिभावक; 'इंडिया HEADLINE 24' की मांग—सिर्फ जांच का नाटक नहीं, जिम्मेदार प्राचार्य पर गिरे गाज!**
मऊगंज जिले के शासकीय 'शहीद केदारनाथ कॉलेज' से शिक्षा व्यवस्था को तार-तार कर देने वाला शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस कॉलेज का नाम क्षेत्र के अमर शहीद केदारनाथ के नाम पर रखा गया हो, आज वही कॉलेज प्राचार्य की लाचारी और आपराधिक लापरवाही के कारण मनोरंजन और फूहड़ रील्स बनाने का अड्डा बन चुका है। जो क्लासरूम बच्चों के भविष्य को गढ़ने और ज्ञान अर्जन के लिए बने हैं, उन्हीं क्लासरूमों में जब छात्राएं भोजपुरी गानों पर कमर मटकाने लगें, ठुमके लगाने लगें और पवित्र रामायण के जयमाला गीतों का मजाक बनाकर सोशल मीडिया पर रील्स पोस्ट करने लगें, तो समझ लेना चाहिए कि मऊगंज में युवाओं का भविष्य किस गर्त में धकेला जा रहा है! यह कोई पहली बार नहीं है जब शहीद केदारनाथ कॉलेज की अनुशासनहीनता की थू-थू पूरे मऊगंज में हुई हो। पूर्व में भी इस कॉलेज से ऐसे ही विवादित और अमर्यादित वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्राचार्य सोमदत्त पांडे ने कोई सबक नहीं सीखा और कुंभकर्णी नींद सोते रहे। पिछले एक पखवाड़े (15 दिन) के भीतर कॉलेज ड्रेस पहने छात्राओं द्वारा कक्षाओं के भीतर और कॉलेज परिसर में खुलेआम भोजपुरी अश्लील गानों और जयमाला थीम पर धड़ाधड़ वीडियो शूट किए गए, और कॉलेज प्रशासन आंखें मूंदकर तमाशा देखता रहा। क्या प्राचार्य सोमदत्त पांडे की सहमति या मूक सहमति के बिना क्लासरूम को शूटिंग स्टूडियो बनाया जा सकता है? जब अनुशासन बनाए रखने वाले जिम्मेदार ही दफ्तरों में बैठकर आराम फरमाएंगे, तो शिक्षा के मंदिर की गरिमा नीलाम होना लाजमी है। शनिवार को जैसे ही ये तमाम आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, मऊगंज के स्थानीय लोगों, प्रबुद्ध नागरिकों और अपने बच्चों का खून-पसीने की कमाई से दाखिला कराने वाले अभिभावकों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। अभिभावकों का सीधा कहना है कि वे अपनी बेटियों और बेटों को उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के लिए कॉलेज भेजते हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन की ढिलाई के कारण शैक्षणिक माहौल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। पवित्र रामायण के जयमाला गीतों पर क्लासरूम के भीतर स्वांग रचाना और भोजपुरी गानों पर डांस करना सनातन आस्था और शिक्षा दोनों का घोर अपमान है। मामला मीडिया में तूल पकड़ने और चौतरफा घिरने के बाद अब प्राचार्य सोमदत्त पांडे 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का राग अलाप रहे हैं। 'इंडिया HEADLINE 24' साफ़ तौर पर सवाल उठाता है कि हर बार घटना होने के बाद जांच कमेटी का नाटक क्यों? जो प्राचार्य अपने कॉलेज के क्लासरूम की सुरक्षा और अनुशासन नहीं संभाल सकता, उसे कुर्सी पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग और मऊगंज कलेक्टर तत्काल प्राचार्य सोमदत्त पांडे पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। शिक्षा के मंदिर की मर्यादा भंग करने वाले और क्लासरूम को रील्स का अड्डा बनाने वाले छात्र-छात्राओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी व अकादमिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी छात्र कॉलेज को मनोरंजन का साधन न समझे। 'इंडिया HEADLINE 24' मऊगंज जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग को चेतावनी देता है कि इस पूरे मामले में केवल छात्राओं को बलि का बकरा बनाकर प्राचार्य को बचाने की कोशिश न की जाए। यदि शहीद केदारनाथ कॉलेज की पवित्रता और अनुशासन बहाल नहीं किया गया, तो उग्र जन-आंदोलन तय है!
#Mauganj #MauganjNews #मऊगंज #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #MPNews #RewaNews #CollegeNews #EducationNews #ViralVideo #ViralReels #CollegeViralVideo #GovernmentCollege #HigherEducation #शिक्षा_व्यवस्था #कॉलेज_वायरल_वीडियो #कॉलेज_अनुशासन #ViralNews #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #LatestNews #IndiaHeadline24 @followers
Mauganj, Rewa | Oct 10, 2026