#सेवा_की_कहानी
पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से कमा रहे प्रतिवर्ष 10 से 11 लाख रुपये का मुनाफा
-------
मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संरक्षित खेती योजना का लाभ लेकर मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत रकरी के प्रगतिशील कृषक श्री नरेंद्र सिंह सेंगर गुलाब की खेती से प्रतिवर्ष 10 से 11 लाख रुपये का मुनाफा अर्जित कर रहे हैं।
श्री सेंगर ने विभागीय अनुदान से एक एकड़ क्षेत्र में पॉलीहाउस का निर्माण कर वैज्ञानिक तकनीक से गुलाब उत्पादन शुरू किया। संरक्षित खेती के माध्यम से वे गुणवत्तायुक्त गुलाब का उत्पादन कर रहे हैं। उनके द्वारा उत्पादित गुलाब की आपूर्ति प्रयागराज एवं मिर्जापुर के बाजारों में की जाती है। आधुनिक तकनीक और बेहतर विपणन व्यवस्था ने गुलाब की खेती को उनके लिए लाभकारी व्यवसाय बनाया है।
श्री नरेंद्र सिंह सेंगर बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग की योजना से अनुदान प्राप्त कर पॉलीहाउस में गुलाब की खेती शुरू करना उनके लिए लाभकारी साबित हुआ है। इससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 10 से 11 लाख रुपये का मुनाफा मिल रहा है। वे अन्य किसानों को भी आधुनिक तकनीक अपनाकर उद्यानिकी फसलों के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री सेंगर की सफलता दर्शाती है कि संरक्षित खेती, गुणवत्तायुक्त उत्पादन और बेहतर बाजार प्रबंधन अपनाकर किसान कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SuccessStory
#mauganj
12 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026