
शहीदाने कर्बला की याद में बाँदा रोटी बैंक द्वारा किया गया ठंडा जल वितरण सेवा कार्यक्रम
आज दिनांक 23/06/2026 (मंगलवार) को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के तत्वावधान में, शहीदाने कर्बला की याद में मोहर्रम की सातवीं के अवसर पर एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक के जिला कार्यालय, जिला परिषद परिसर में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन का नेतृत्व संरक्षक जनाब शेख सादी जमा साहब एवं सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज जी के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाँदा रोटी बैंक के सदस्य जगदीश श्रीवास द्वारा की गई तथा अलीमुद्दीन (उप शाखा प्रमुख, छिप्तहरी) के विशेष नेतृत्व में ठंडा जल वितरण सेवा संपन्न हुई।
भीषण गर्मी और मोहर्रम के अवसर पर आए आज़मीनों एवं राहगीरों को ठंडा जल उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों ने अपनी प्यास बुझाई और बाँदा रोटी बैंक की टीम को दुआओं एवं आशीर्वाद से नवाज़ा।
इस सेवा कार्य में संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया—
अध्यक्ष: रिज़वान अली
उपाध्यक्ष: मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी, मोहम्मद सलीम
सचिव: मोहम्मद इदरीश
महामंत्री: मोहम्मद अज़हर
संगठन मंत्री: सुनील सक्सेना
कार्यालय प्रभारी: मोहम्मद शमीम
सोशल मीडिया प्रभारी: अख़्तर किरमानी
शाखा प्रमुख:
खाईपार: इरफान खान
मढ़िया नाका: मोहम्मद याक़ूब
गूलर नाका: मोहम्मद हामिद
उप शाखा प्रमुख: अलीमुद्दीन (छिप्तहरी)
समाजसेवी एवं सदस्यगण:
तुलसीदास पेशकार, प्रवीण निगम, जगदीश श्रीवास, नसीर खान, जमशेद खान, मोहम्मद रईस खान, अपसाना खातून, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद ख़ालिक़, संतोष आनंद, मोहम्मद इरफान शेख, राकिब फ़ारूक़ी एवं अन्य सभी सहयोगी उपस्थित रहे।
बाँदा रोटी बैंक का यह सेवा कार्य मानवता, भाईचारे और सामाजिक सहयोग की भावना को और मजबूत करता है।
UP 90 Creator
#BandaRotiBank #Moharram2026 #Karbala #SevaBhav #HumanityFirst #BundelkhandNews
Banda, Banda | Jun 25, 2026