
#रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ #किन्नौर के दो युवक गिरफ्तार, गेस्ट हाउस के पास पुलिस की दबिश
#नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किन्नौर जिले के दो युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुराना बस अड्डा रामपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद करने का दावा किया।
#इस मामले में पुलिस थाना #रामपुर में अभियोग संख्या 105/2026, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
#अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस आरोपियों से #पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की भी जांच कर रही है।
#गिरफ्तार आरोपियों को आगामी कानूनी #कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस बरामदगी से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है।
#रामपुर #शिमला #किन्नौर #चिट्टा #नशेकेखिलाफ #NDPSAct #RampurPolice #HimachalPolice #CrimeNews #DrugFreeHimachal #HimachalNews #HimachalMentor