बीकानेर शहर का परकोटा अपनी खास पहचान के साथ ‘रातों का शहर’ भी कहलाता है। यहां के चौक-चौराहों और गलियों में देर रात तक पाटों पर बैठकर हंसी-मजाक और हथाई करने की परंपरा रही है। परकोटे में खाने-पीने और चाय की अधिकांश दुकानें शाम को खुलती हैं और देर रात 2 से 3 बजे तक चलती हैं। इसकी वजह है कि रात को भी यहां लोगों की अच्छी आवाजाही रहती है और लोग देर रात तक चाय, नाश्ते और खाने का आनंद लेते हैं। लेकिन अब बारहगुवाड़ चौक के निवासियों और दुकानदारों ने मिलकर एक नया निर्णय लिया है। इसके तहत रात 12:30 बजे तक सभी दुकानें बंद कर दी जाएंगी। ये निर्णय शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाएं व चोरी की वारदातो को देखते हुए लिया गया है...
इस निर्णय पर आपकी क्या राय है?हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Bikaner #TheBikanerNews #BikanerNews #BikanerCity #OldBikaner #BarahGuwadChowk #ShopClosingTime #LateNightShops #NightLife #BikanerUpdates #LocalNews #RajasthanNews #PublicDecision #FoodStalls #CommunityDecision