सूचना के बावजूद नहीं पहुंचा लाइनमैन, साढ़े चार घंटे अंधेरे में रहे कई गांवों के उपभोक्ता; बिजली विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों में आक्रोश
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के भुलई का पुरवा बदलापुर गांव के पास मंगलवार दोपहर एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मिश्रौली फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली गुल रहने से कई गांवों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
ग्रामीण जगदीश, माधव और शिवेंद्र सिंह का आरोप है कि तार टूटने की सूचना तत्काल जेई को दी गई, लेकिन इसके बावजूद काफी देर तक लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा। विभागीय लापरवाही के चलते पूरे मिश्रौली फीडर की आपूर्ति बाधित रही। बिजली न मिलने से घरेलू कामकाज समेत जरूरी कार्य प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विद्युत विभाग से शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
वहीं, जेई आरआर प्रजापति ने बताया कि टूटे तार की मरम्मत के लिए लाइनमैन को भेजा गया है।
Amethi, Amethi | Nov 3, 2026